चोर पैदल आये और अस्पताल से 2 मिनट में चोरी कर ले गये बाइक

ग्वालियर। ताजा मामला झांसी रोड थाना इलाके के सर्वोदय अस्पताल के बाहर का है। जहां 2 चोर एक युवक की बाइक चोरी कर ले गये। घटना 8 जुलाई की रात की है। 2 युवक पैदल आए। कुछ ही मिनटों में अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाईकिल का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हैं। चोरों की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

अजयपुर सिकंदर कम्पू की गंगा विहार कॉलोनी निवासी भगवान सिंह जाटव (34) निजी नौकरी करते हैं। वह अपनी हीरो होंडा बाइक से सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती एक परिचित से मिलने गए थे। बाइक को हॉस्पिटल के मुख्य गेट के पास खड़ा कर वह अंदर चले गए। करीब 15 मिनट बाद जब वे बाहर आए, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर लगे कैमरों की जांच की तो पूरी वारदात सामने आ गई। एक चोर बाइक का लॉक तोड़ रहा था और दूसरा पास खड़े होकर नजर रख रहा था। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

छात्रा से अभद्र व्यवहार पर शिक्षक निलंबित 

Fri Jul 11 , 2025
छिन्दवाड़ा। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार प्राथमिक शिक्षक रामबाबू डेहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्रई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।विकासखंड हर्रई अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला खमतरा में पदस्थ शिक्षक डेहरिया पर विद्यालय में अध्ययनरत […]

You May Like