
अशोकनगर। शहर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने दहशत फैला दी। रात 2 बजे नकाबपोश बदमाश कॉलोनी में घुसे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाशों ने नंगे पैर आए है और चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। सभी चड्डा पहने हैं।
बदमाशों ने सबसे पहले अशोक सोनी के खाली मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद कुछ घरों के बाहर से दरवाजे बंद कर दिए। फिर पीछे के रास्ते से दूसरी गली में पहुंचे। यहां द्वारिका प्रसाद शर्मा के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। पड़ोसी अमर सिंह जाटव की खिड़की भी तोड़ने का प्रयास किया। मनोज जाटव के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
द्वारिका प्रसाद के घर में खिड़की तोड़ने की आवाज से उनकी भतीजी की नींद खुल गई। उसने आवाज लगाई और कहा कौन है तो बदमाश भागने लगे। मोहल्ले के लोग जाग गए। कुछ लोगों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन वे कीचड़ वाले रास्ते से फरार हो गए।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोरों के पास बैग और गुलेल थी। मोहल्ले वालों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि किसी के घर से कुछ चोरी नहीं हुआ। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जायेगी है।
