एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव कल: CM करेंगे निवेशकों से चर्चा

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शहर में कल एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कॉन्क्लेव शहरों के अधोसंरचना विकास को लेकर होगा। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के कंपनियों के देश विदेश से प्रतिनिधि भाग लेंगे। आज नगरीय प्रशासन आयुक्त ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि हुडको मध्यप्रदेश सरकार को 50 हजार करोड़ का ऋण देने को तैयार है।

कल होने वाली एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने आज पत्रकारों से चर्चा की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भोंडवे ने कहा कि एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव चार सेक्टर को लेकर किया जा रहा है। इसमें अर्बन फारेस्ट, अर्बन मोबीलिटी , अर्बन इंफ्रा और अर्बन टेक्नोलॉजी मुख्य है। उन्होंने कहा कि अर्बन फारेस्ट के तहत अभी तक 1 हजार रजिट्रेशन हो चुके है, जिनमें सामाजिक संस्थाओं से लेकर एनजीओ तक कई तरह के लोग शामिल है।

कल कॉन्क्लेव में देश विदेश से फ्रांस की कंपनी टेपल वेयर भी आ रही है। उक्त कंपनी पूरे विश्व में 80 प्रतिशत केबल कार का काम कर रही है। इसी कंपनी द्वारा उज्जैन में नानाखेड़ा बस स्टैंड से महाकाल मंदिर तक केबल कार डालने का काम किया जाएगा। इसी तरह हुडको द्वारा भी मध्यप्रदेश सरकार को शहरों में विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के ऋण देने की स्वीकृति दी है।

भोंडवे ने कहा कि और भी कई निवेशकों द्वारा सरकार के साथ कल एमओयू साइन किए जाएंगे। एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश के शहरों का मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास और रोजगार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार होटल, उद्योग, पर्यटन, रियल स्टेट और शहरों के अधोसंरचना विकास की एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव द्वारा पहल है।

प्रदेश के विकास की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल 72 हजार करोड़ की परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। करीब 88 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं पाइप लाइन में है।

Next Post

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रिहाई के तुरंत बाद फिर हिरासत में

Thu Jul 10 , 2025
सोल 10 जुलाई (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को रिहाई के कुछ ही समय बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया क्योंकि उनके खिलाफ पिछले साल मार्शल लॉ की घोषणा के मामले में दूसरी जांच लंबित है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जांच का नेतृत्व कर […]

You May Like