अमेरिका- इजरायल विरोधी रवैये के कारण ईरान से शांति वार्ता की उम्मीद नहीं: नेतन्याहू

यरुशलम, 10 जुलाई (वार्ता) इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान एक साल में ही परमाणु बम बना लेगा और अमेरिका- इजरायल विरोधी रवैये के कारण उससे शांति वार्ता की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान से शांति की बातचीत करना महज एक ख़याली पुलाव है। वह अमेरिका और इज़रायल, दोनों का कट्टर विरोधी है और इसलिए उसे ऐसे किसी समझौते पर राजी नहीं कर सकते, जिसमें वह परमाणु हथियार बनाने की अपनी योजनाओं को छोड़ दे।

इजरायली शीर्ष नेतृत्व का यह बयान इशारा करता है कि वह ईरान के साथ भविष्य में किसी भी तरह की अमेरिकी कूटनीति को लेकर बेहद सशंकित और निराशावादी है।

उन्होंने कहा, “ईरान से एक अच्छा समझौते होने का आशय होगा कि वह सभी परमाणु गतिविधियाँ, सभी संवर्धन बंद कर दे। वह उन बैलिस्टिक मिसाइलों को बनाना बंद कर दे, जो अंतरराष्ट्रीय संधियों के अनुसार नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “वह इजरायल को पार करके अमेरिका पहुंचना चाहते हैं। वह हर अमेरिकी को धमकाने के लिए परमाणु हथियारों से लैस और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें बना रहे हैं और यही काम रोका गया है।”

गौरतलब है कि इजरायल के साथ 12 दिनों तक चले युद्ध में ईरानी परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान हुआ। इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ में ईरान के कुछ प्रमुख यूरेनियम संवर्धन केंद्रों और नतांज़, इस्फ़हान और तेहरान के सेंट्रीफ्यूज उत्पादन केंद्रों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में ईरान के फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान परमाणु केंद्रों पर हमले किए।

 

 

Next Post

एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव कल: CM करेंगे निवेशकों से चर्चा

Thu Jul 10 , 2025
इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शहर में कल एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कॉन्क्लेव शहरों के अधोसंरचना विकास को लेकर होगा। कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के कंपनियों के देश विदेश से प्रतिनिधि भाग लेंगे। आज नगरीय प्रशासन आयुक्त ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि हुडको मध्यप्रदेश […]

You May Like