नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और अर्जेन्टीना के राजदूत अजनीश कुमार को उरूग्वे का भी राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय विदेश सेवा के 1996 बैच के अधिकारी अजनीश कुमार अर्जेन्टीना के राजदूत के साथ-साथ उरूग्वे के राजदूत का भी कार्यभार संभालेंगे और उनका आवास ब्यूनस आयर्स में ही रहेगा।
