नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) मलेशिया में पाम ऑयल वादा बाजार में तेजी के बावजूद स्थानीय थोक बाजार में बुधवार को पाम ऑयल मांग के समर्थन के अभाव में प्रति क्विंटल करीब 43 रुपया टूट गया। डॉलर के मुकाबले रिंगिट के कमजोर पड़ने से स्थानीय बाजार में पाम ऑयल पर असर दिखा। मूंगफली तेल में भी गिरावट दर्ज की गयी। अन्य खाद्य तेलों में मिला जुला रुख दिखा।
दाल दलहन बाजार में चना और मसूर दाल के भाव प्रति क्विंटल 25 से 30 रुपये तक टूट गये। तुअर, उड़द और मूंग में भी नरमी का रुख रहा।
बाजार में गेहूं में स्थिरता बनी हुई थी जबकि चावल के भाव 20-22 रुपये टूटा है।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नजदीकी वायदा भाव 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 4173 रिंगिट प्रति टन पर चल रहा था। वहीं अमेरिकी सोया तेल अगस्त वायदा 0.52 सेंट (0.91 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 53.61 सेंट प्रति पौंड के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बीच घरेलू बाजार में सोया रिफाइंड में प्रति क्विंटल 18 रुपये की तेजी दर्ज की गयी। वनस्पति तेल में करीब 53 रुपये की गिरावट और मूंगफली तेल में 55 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। सरसों तेल 20 रुपये तेज रहा। सूरजमुखी पहले के स्तर पर बना रहा।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ का भाव बारिश में मांग की नरमी के कारण 23 रुपया टूटा।
