शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी रोक : इंद्राज

नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए हैं।

श्री इंद्राज ने बुधवार को नशामुक्ति अभियान की प्रगति को लेकर पूर्वी दिल्ली जिले के जिलाधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और इस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ के साथ समीक्षा बैठक कर शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए।

उन्होंने नशे पर नियंत्रण के लिए चयनित डार्क स्पॉट्स, पार्क और टॉयलेट्स की निगरानी के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर्स और अन्य जगहों पर ऐसे उत्पादों की बिक्री में सावधानी के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जो नशे के लिए प्रयुक्त हो रही हैं।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उपायों और प्रयासों पर अधिक जोर दिए जाने की जरूरत है। शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। पुलिस और शैक्षणिक संस्थान इसे जनसहयोग से नियंत्रित करने मे अहम योगदान दे सकते हैं।

श्री इंद्राज ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों से आग्रह किया है कि अपने परिसर में ‘नशा मुक्ति क्लब’ बनाएं और परिसर को नशा मुक्त घोषित करें।

 

Next Post

सरकार 'सुनवाई नहीं, समाधान' के सिद्धांत पर काम कर रही : रेखा

Wed Jul 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन सुनवाई उनके लिए मात्र एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद का माध्यम है और उनकी सरकार ‘सुनवाई नहीं, समाधान’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। श्रीमती गुप्ता बुधवार को पहली बार ‘मुख्यमंत्री […]

You May Like