
पन्ना।दुनिया की सबसे अधिक उम्र वाली हथिनी वत्सला का कल निधन होने के बाद कल मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे वत्सला को टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में हिनौता हांथी कैम्प से कुछ दूरी पर खैरईया नाले के पास पूरे सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। को उसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मे जलाया गया। अब हमारे बीच पन्ना टाईगर रिजर्व की हथिनी वत्सला नहीं रही। वत्सला की मौंत पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सौ साल से भी अधिक उम्र वाली इस हथिनी वत्सला के देहांत पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि वत्सला मात्र हथिनी नहीं थी, वह हमारे जंगलों की मूक संरक्षक, पीढ़ियों की सखी और प्रदेश की संवेदनाओं की प्रतीक थी। उसने कैंप के हाथियों के दल का नेतृत्व किया और नानी-दादी बनकर हाथी के बच्चों की स्नेहपूर्वक देखभाल भी की। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी वत्सला के देह त्यागने पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर मंगलवार को लिखा कि आज एक दुःखद समाचार ने हृदय को व्यथित कर दिया।
