
रीवा: संजय गांधी अस्पताल में चल रही एम्बुलेंस गाड़ियों में हो रही अनियमितता को लेकर पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के निर्देश पर , थाना अमहिया में सभी एम्बुलेंस मालिकों को तलब कर थाना प्रभारी अमहिया ने दिए निर्देश , वाहनों पर एम्बुलेंस का रजिस्ट्रेशन लगाने से लेकर ड्राइवरों के परिचय पत्र चस्पा करने एवं रेट निर्धारित दरों से ज़्यादा ना लेने के दिए सख्त निर्देश , वाहनों की नंबर प्लेट सही रखने से लेकर यातायात के सभी नियमों का पालन करने की दी गई हिदायत । सभी चालकों के आधार कार्ड थाने में कराए गए जमा, किसी भी अनियमितता पर होगी सख्त कार्यवाही* ।
