टीबी लाइलाज नहीं, समय पर दवा लेना जरूरी: डॉ. शर्मा

भिंड: टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय विभाग द्वारा जिलेभर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम देहगांव एवं अंसोली में शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला क्षय अधिकारी डॉ. देवेश शर्मा और डीपीसी अवनीश दैपुरिया मौजूद रहे। दोनों गांव में उक्त शिविर का आयोजन आईसीएमआर टीम के सहयोग से किया गया।

शिविर में 146 संवेदनशील व्यक्तियों का एक्स-रे द्वारा परीक्षण किया गया। वहीं संभावित टीबी रोगियों की एक्स-रे रिपोर्ट का त्वरित परीक्षण डॉ. देवेश शर्मा ने किया। वहीं डॉ. शर्मा ने टीबी रोग के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बस इस बीमारी की सही समय पर दवा लेना जरूरी है।

Next Post

16 जिलों में मां नर्मदा आश्रय स्थलों पर होगा पौधरोपण

Wed Jul 9 , 2025
भोपाल:प्रदेश सरकार प्रकृति, पर्यावरण और जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के 16 जिलों में मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्‍थलों की भूमि पर पौधरोपण करेगी और मनरेगा परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पौधरोपण के संबंध में निर्देश भी […]

You May Like