
छिंदवाड़ा. मोहखेड क्षेत्र में खाद को लेकर बेहद मारामारी बची हुई।इधर सोसाइटियो में किसानो को नगद में खाद न मिलने व बाजारों में महंगे दामो पर खाद बेची जाने पर छोटे किसान बेहद परेशान है.वहीं देश का अन्नदाता भारी बारिश में भी दो बोरी खाद के लिए खड़ा हुआ है लेकिन ऐसा लगता है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बताते चलें कि इस समय मक्का में यूरिया खाद डाले जाने की जरूरत है,लेकिन यूरिया प्राप्त करने के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान किसान इसके लिए सुबह तड़के 5 बजे से भूखे प्यासे एमपी एग्रो केंद्र उमरानाला पर लाइन लगने को मजबूर है।ठंड व तेज बारिश हो रही हो किसान लाइन से हटने को तैयार नहीं है, क्योंकि उसे मक्का को तैयार करना है, जिस पर उसका और पूरे परिवार का भविष्य टिका हुआ है।बारिश के बाद भी किसानों की लंबी लाइन लगी रही। तमाम किसान अपने घरों से महिलाओं को भी लाए थे। महिलाओं की संख्या कम होने के कारण उनको लाइन में लगाने से यूरिया की पर्ची जल्दी मिल रही थी। पुरुष किसानों की लंबी लाइन थी। तमाम लोग तो सुबह से बारिश में भीगते हुए दोपहर तक लाइन में लगे रहे तब जाकर यूरिया मिल सकी।
