अमिताभ बच्चन ने कालीधर लापता के लिये अभिषेक बच्चन की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म कालीधर लापता में अभिषेक बच्चन के दमदार अभिनय के लिये उनकी तारीफ की है।

अभिषेक बच्चन की फिल्म कालीधर लापता जी 5 पर 04 जुलाई को रिलीज हुयी है।इस फिल्म में अभिषेक के अभिनय को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अभिषेक की फिल्म कालीधर लापता में परफॉर्मेंस से बेहद खुश हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक की एक फोटो शेयर की है। अभिषेक की फोटो शेयर करने के साथ ही अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, मेरा गर्व और मेरा असीम प्यार, कितनी खूबसूरती से आप अपन ही टर्म्स पर सारी तारीफें और पहचान हासिल कर रहे हैं। कालीधर लापता हो सकता है, लेकिन अभिषेक बच्चन हमारे दिलों में से कभी भी लापता नहीं हो सकता है।

गौरतलब है कि ज़ी स्टूडियोज़ और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित फिल्म कालीधर लापता में अभिषेक बच्चन ने कालीधर की भूमिका निभायी है, एक ऐसा मध्यम आयु का व्यक्ति जो याददाश्त खोने, ठुकरा दिए जाने और उम्रभर के मौन विश्वासघातों से जूझ रहा है। जब वह अपने भाई-बहनों की यह निर्मम योजना सुन लेता है कि वे उसे भीड़ भरे महाकुंभ के मेले में छोड़ आएंगे, तो कालीधर अपने शर्तों पर गायब होने का निर्णय लेता है। तभी किस्मत उसे बल्लू (दैविक भागेला) से मिला देती है, एक बेबाक, चतुर आठ वर्षीय अनाथ बच्चा जो भारत की भाग-दौड़ भरी सड़कों पर अकेले अपने दम पर जिंदा है। जो मुलाक़ात संयोग से शुरू होती है, वही एक गहरे और अर्थपूर्ण सफर की शुरुआत बन जाती है।

 

 

Next Post

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का इस साल का पहला बोलबम गीत 'दूल्हा दिहा अपने जइसन' रिलीज

Tue Jul 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में इस साल का पहला बोलबम गीत ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज हो गया है। गाना दूल्हा दिहा अपने जइसन को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज बोलबम […]

You May Like