राशिफल-पंचांग : 08 जुलाई 2025

पंचांग 08 जुलाई 2025:-

रा.मि. 17 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी भौमवासरे रात 11/56, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 3/31, शुक्ल योगे रात 11/17, कौलव करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार वृश्चिक रात 3/31 से धनु, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 08 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा कार्य में अचानक यात्रा हो सकती है, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यय और भागदौड़ एवं वृद्धि होगी, मित्र के कारण तनाव हो सकता है, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखकर कार्य करें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंको कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, कर्मचारियों का सहयोग रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्य में ख्याति प्राप्त होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियोंको प्रोत्साहन प्राप्त होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निज नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा.

—————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 08 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का, बुद्धिमान चतुर व्यवहारकुशल होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. ज्वर अतिसार, निमोनिया, आदि से 5 वर्ष की आयु तक कुछ तकलीफ होगी.बाद में स्वस्थ्य रहेगा. यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकीन होगा.

—————————————————–

मेष- कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी. दिल की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा. कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा. परिश्रम अधिक रहेगा.

वृषभ- भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे. आत्म विश्वास बनाये रखें, मुश्किलें कम होंगी. श्रमसाध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी.

मिथुन- नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं.ं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मान सम्मान कीर्ति मिलेगी. बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यका ध्यान रखें.

कर्क- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे. जोखिम के कार्य में समय बर्बाद होगा. सामाजिक कार्य बनेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी.

सिंह- धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी. मित्र मिलेंगे. आर्थिक समस्या का हल होगा. किये गये प्रयास सार्थक होंगे.

कन्या- सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. पराक्रम में वृद्धि होगी. नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी. प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी.

तुला- काननी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा. साझेदारी लाभकारी रहेगी. अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा. कामकाज में बाधायें आयेंगी.

वृश्चिक- व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे. मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है. आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी.

धनु- विरोधियों केकारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा.

मकर- महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे. अनहोनी का भय रावणे बढऩे से रोकेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नवीन योजनाओं का विकास होगा.

कुम्भ- मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा. धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे. अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये.

मीन- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी. शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा.

—————————————————–

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी को आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, सोयाबीन, पायोलिन आदि में तेजी होगी. चना, अनाज, पर नरमी रहेगी. भाग्यांक 2697 है.

—————————————————–

Next Post

आतंकवाद पर प्रधानमंत्री की खरी खरी

Tue Jul 8 , 2025
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में संपन्न हुआ 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, अपने पारंपरिक आर्थिक सहयोग के एजेंडे से हटकर, कुछ अधिक मूलभूत और सामयिक मुद्दों पर केंद्रित रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति और उनके दो टूक बयानों ने सम्मेलन को एक नई दिशा दी, खासकर आतंकवाद के खिलाफ […]

You May Like