नशे में कार चलाने वाला युवक गिरफ्तार

आष्टा. पुलिस ने शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं. शुक्रवार को नशे में कार चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा शराबी कार चालक पर जुर्माना लगाया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के नशे में कार चालक रामस्वरूप लोवंशी पिता रामदास लोवंशी निवासी शिवनी मालवा होशंगाबाद के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा कार चालक रामस्वरूप लोवंशी पर 12 हजार रुपए का जुर्माना कर वसूला गया. पुलिस द्वारा तीन माह से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

दो कार की भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचे

Sat Jul 5 , 2025
बुधनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 गडरिया नाले पर शाहगंज की ओर जाने वाले सर्विस रोड़ पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. जिसमें कार सवार बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी में अनुबंधित कार व शाहगंज की ओर जा रही […]

You May Like