एक पेड़ मां के नाम” के तहत लाडली लक्ष्मी वाटिका में हुआ वृक्षारोपण

अनूपपुर। नगरपालिका प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को लाडली लक्ष्मी वाटिका पार्क में नगर पालिका प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पति पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भारत की स्थायी और पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण के आह्वान और माताओं के प्रति सम्मान की भावना के साथ यह पहल नागरिकों को एक हरित ग्रह बनाने में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। वही उपाध्यक्ष पति पिंटू तिवारी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर हनुमान की भावना से प्रेरित : राजनाथ

Fri Jul 4 , 2025
हैदराबाद 04 जुलाई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भगवान हनुमान की प्रेरणा से किया गया था और इससे दुनिया , विशेषकर पाकिस्तान को भारत की ताकत दिखाई दी। श्री सिंह ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से क्षत्रिय सेवा समिति तेलंगाना/आंध्र प्रदेश की ओर […]

You May Like