राष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर का स्वच्छता मॉडल प्रस्तुत

इंदौर:हरियाणा के गुरुग्राम में लोकसभा सचिवालय द्वारा शहरी नगरीय निकायों की संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए आज सम्मेलन हो रहा है. उक्त सम्मेलन विभिन्न शहरों के सफाई मॉडल और योजनाओं को लेकर आयोजित किया गया है. सम्मेलन का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ने किया. इस मौके पर महापौर ने इंदौर स्वच्छता मॉडल की योजनाएं प्रस्तुत की.

गुरुग्राम में शहरी प्रशासन को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं नवाचारोन्मुख बनाने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है. उक्त सम्मेलन में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की योजना है. दो दिवसीय सम्मेलन उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. उक्त सम्मेलन में इंदौर नगर निगम ने शहरी विकास, स्वच्छता और नवाचार के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने भाग लिया

Next Post

हरियाली महोत्सव के अतंर्गत 7 जुलाई तक मन रहा पौधारोपण सप्ताह

Fri Jul 4 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में हरियाली महोत्सव के अतंर्गत 1 से 7 जुलाई तक पौधारोपण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना एवं एसएसपी धर्मवीर […]

You May Like