सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की मांगों का करें समाधान

इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की मांगों को ध्यान से सुने और उनका प्राथमिकता के साथ निराकरण करें. मांगों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी सप्ताह में दो दिन निश्चित कर लें. विस्थापितों की मांगों के प्रति संवेदनशीलता रखें.
संभागायुक्त दीपक सिंह से नर्मदा बचाव आंदोलन का प्रतिनिधि मण्डल सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेधा पाटकर के नेतृत्व में आज विजय नगर स्थित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के आयुक्त कार्यालय पर मिला. यहाँ उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की मांगों को लेकर चर्चा की.

Next Post

राष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर का स्वच्छता मॉडल प्रस्तुत

Fri Jul 4 , 2025
इंदौर:हरियाणा के गुरुग्राम में लोकसभा सचिवालय द्वारा शहरी नगरीय निकायों की संवैधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए आज सम्मेलन हो रहा है. उक्त सम्मेलन विभिन्न शहरों के सफाई मॉडल और योजनाओं को लेकर आयोजित किया गया है. सम्मेलन का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ने किया. इस मौके पर […]

You May Like