शांति धाम बनेगा हरित धाम, CM को भेजा पौधरोपण का पत्र

इटारसी। नगर का शांति धाम अब हरियाली की नई पहचान बनने जा रहा है। गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम पर 500 पौधों के वृक्षारोपण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इस हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को औपचारिक पत्र भेजा गया है, ताकि वन विभाग शीघ्र पौधों की आपूर्ति कर सके।

नगर के पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आग्रह किया गया है कि इटारसी नगर के इस महत्वपूर्ण स्थल पर पौधरोपण शीघ्र सुनिश्चित कराया जाए। शांति धाम केवल अंतिम संस्कार स्थल नहीं, बल्कि नगर का हरित गौरव भी बन सकता है।

बताया गया कि शांति धाम पर प्रतिवर्ष सैकड़ों पौधे लगाए जाते हैं, जिनकी देखरेख स्थानीय समिति द्वारा की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष 500 पौधों की मांग 4 जून को वन विभाग से की गई थी, परंतु विभागीय स्तर पर उदासीनता के कारण अब तक पौधों की आपूर्ति नहीं हो पाई।

इसी स्थिति को देखते हुए आज नगर के आईएएस अधिकारी एवं एसडीएम टी. प्रतीक राव को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा गया। साथ ही मांग की गई कि पौधों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए एवं विभागीय वाहन से पौधे स्थल तक पहुंचाए जाएं।

 

 

Next Post

ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की तबियत बिगड़ी, मौत

Fri Jul 4 , 2025
सतना : थाने में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के सीने में अचानक तेज दर्द उठा. जिसकी वजह से वे नीचे गिर गए. फौरन उपचार के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टर ने जांच करते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रधान आरक्षक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम […]

You May Like

मनोरंजन