घंटाघर के चारों ओर व्यवसाईयों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया

दमोह.शहर स्थित घंटाघर के आसपास जाम जैसे हालात होने पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के निर्देशन में अवैध रूप से सामान को रखकर और किए हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बुधवार को नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में की गई.इस दौरान कार्यवाही में नगर पालिका की टीम के एएसआई राकेश पाठक, एएसआई दुबे, प्रधान आरक्षक महेंद्र, डेलन, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया,आकाश पाठक,हरगोविंद सहित पुलिस मौजूद रहा. बता दें कि शहर के घंटाघर की चारों ओर भीड़भाड़ जैसे माहौल रहते हैं. त्योहार करीब होने के कारण दमोह पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट होकर यह कार्रवाई प्रारंभ कर दी है, जिससे आने वाले त्यौहार में स्थिति सुधरी रहे.

*पुलिस अधीक्षक पहुंचे घंटाघर, हटाए गए अतिक्रमण का लिया जायजा*

देहात थाना से लौटते समय पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी हृदयस्थल घंटाघर पर हटाए जा रहे हैं अवैध अतिक्रमण का जायजा लेने पहुंचे और व्यवसाई प्रतिष्ठानों के बाहर किए हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए नजर आए.इस अवसर पर कोतवाली मनीष कुमार और यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को को शहर व्यवस्थित बनाने के आवश्यक निर्देश दिए.

Next Post

सहज, सरल, थोड़े संकोची, सद्भावी, शिष्टाचारी, सचरित्र, कर्मठ जो काम सौंप दिया उसको पूरे मनोयोग से पूर्णतः प्रदान करने वाले

Wed Jul 2 , 2025
बरसों पुराने कार्यकर्ता अपने और अभी तक अधिकांश समय परदे के पीछे रहकर जो काम सौंप दिया जाता उसको बेहतर ढंग से संपादित करने का काम करते हैं। 2008 में जब हमने फैसला किया तो उनको उपचुनाव लड़ना है लोकसभा का तब मुझे तीन बार मना करने आए नहीं नहीं […]

You May Like