एक नया कोरोना मरीज मिला, चार हुए स्वस्थ

इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमण फिर से धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है. बुधवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक नया संक्रमित मरीज सामने आया है जबकि चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. इसके साथ ही जिले में फिलहाल 27 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. 1 जुलाई से 2जुलाई 2025 तक की अवधि में 14 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 13 निगेटिव और एक पॉजिटिव पाया. राहत की बात यह रही कि किसी भी सैंपल को रिपीट पॉजिटिव या प्रक्रिया के लिए अनुपयुक्त नहीं पाया. अब तक जिले में 1723 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें 182 लोग संक्रमित मिले हैं. इनमें से अब तक 154 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. बुधवार को संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और अब तक इस साल कोरोना से जिले में एक भी पुष्टि मृत्युदर नहीं है. सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसानी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और सतर्कता बनाए रखें. टेस्टिंग और ट्रैकिंग की व्यवस्था सतत रूप से जारी है.

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक की शिकायतें तत्काल निराकृत हों

Wed Jul 2 , 2025
रीवा।कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर स्वयं ध्यान देकर इनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं. सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय […]

You May Like