घड़ी चौक का सालों पुराना स्तंभ जमीन पर गिरा

जबलपुर। विजय नगर के पास स्थित घड़ी चौक का स्तंभ धराशायी होकर जमीन पर स्थानीय लोगों को पड़ा मिला। लोगों की माने तो किसी भारी वाहन ने स्तंभ को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार विजय नगर स्थित स्टैंड बैंक चौराहे से लमती जाने वाले मार्ग के बीच स्थित चौक जो कि शहर में घड़ी चौक

के नाम से चर्चित था वहां लगा स्तंभ बुधवार सुबह लोगों ने जमीन पर धराशायी देखा।

सुबह मार्निंग वॉक पर घूमने निकले लोगों ने जब इस दृश्य को देखा तो उनमें से कुछ जिज्ञासु जनों ने इसके असल कारण का पता लगाया। उन्हें जानकारी लगी कि रात में सड़क की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण सड़क पर अंधेरा पसरा हुआ था। इस बीच वहां से निकला एक ट्रक घड़ी स्तंभ को जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। घटना की जानकारी लगने पर लोगों द्वारा नगर निगम व पुलिस को भी सूचित किया गया है। अब पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज से स्तंभ को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाएगी।

Next Post

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, आधा दर्जन यात्री घायल

Wed Jul 2 , 2025
खिलीचीपुर। राजगढ़ के एनएच-52 पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी को खिलचीपुर अस्पताल लाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो […]

You May Like