भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित, एक को नामांकन दो को रिजल्ट

भोपाल। आज भारतीय जनता पार्टी ने मप्र भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दो जुलाई को दोपहर दो बजे यह पता चल जाएगा कि यहां पार्टी की कमान किसके हाथों में रहेगी।कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत आज 30 जून को अधिसूचना और मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरू हो गई है। इसके बाद 1 जुलाई को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र भरने का काम चलेगा।

नामांकन पत्र की जांच शाम 6.30 से 7.30 बजे तक होगी। 7.30 से 8 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। उसी दिन 8:30 बजे वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद, 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। उसके ठीक बाद मतगणना की प्रक्रिया होगी।

अंत में, 2 जुलाई को ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Next Post

इंदौर-देवास हाईवे जाम का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, अधिकारियों से मांगा जवाब

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर. इंदौर-देवास हाईवे पर दो दिन पहले लगे भीषण जाम का मामला अब मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है. सोमवार को इस संबंध में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह याचिका देवास निवासी […]

You May Like