कल से ग्वालियर शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई

ग्वालियर : शहर में 1 जुलाई से एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की जाएगी। विगत वर्ष जल संसाधन विभाग और तत्कालीन निगमायुक्त ने बैठक कर पहली बार सप्लाई मैनेजमेंट तैयार किया था। सप्लाई मैनेजमेंट प्रतिवर्ष गर्मी से पहले तिघरा में पानी की कमी के कारण ऊपर के बांधों से खर्चीले पानी लिफ्टिंग के प्लान से बचने के लिए तैयार किया गया था।

इस प्लान के तहत बरसात व सर्दी में जब पानी की आवश्यकता कम होती है तब एक दिन छोड़कर सप्लाई देने का प्लान है। जब गर्मी में जब पानी की अधिक जरूरत होती है तब रोजाना पानी सप्लाई का प्लान था। जल संसाधन विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया एक जुलाई से तिघरा बांध से विगत वर्ष तैयार किए प्लान के अनुसार एक दिन छोड़कर सप्लाई के लिए लगभग 8 एमसीएफटी पानी दिया जाएगा। तिघरा में 18 जून से अब तक 3 फीट पानी बढ़ा है। आज सोमवार को तिघरा का लेवल 727.95 फीट है।

Next Post

माली में 11 आईएस आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Mon Jun 30 , 2025
बमाको, (माली) 30 जून (वार्ता) उत्तरी माली के अनसोंगो शहर में इस्लामिक स्टेट के 11 आतंकवादियों ने माली सशस्त्र बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल है। माली के ओआरटीएम टेलीविजन ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है […]

You May Like