घरों में काम मांगने के बहाने करती थी रैकी, फिर साथियों संग चोरी

इंदौर: शहर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम लगाने के तहत भंवरकुआं पुलिस ने एक महिला सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर नकदी और बाइक सहित 6 लाख 75 हजार का माल बरामद किया है. महिला आरोपी घरों में काम मांगने के बहाने पहुंचती थी और रैकी कर अपने साथियों को मौके की जानकारी देती थी.
भंवरकुंआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि रेस्टोरेंट व्यवसायी ललित शिवानी निवासी विद्या नगर, भंवरकुआं के घर से 7 लाख नकद चोरी हो गई थे.

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रक्रण दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले फुटेज के आधार पर शुक्रवार को तीन संदिग्धों को चिन्हित कर पकड़ा. महेन्द्र केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चेताना, थाना जलारा, जिला उदयपुर राजस्थान, हाल निवासी दुर्गा नगर, पालदा के साथ राघव केवट, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भिलुड़ी, थाना सागवाडा, जिला डूंगरपुर राजस्थान, हाल निवासी दुर्गा नगर, पालदा तथा लता कीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी जिला उदयपुर राजस्थान, हाल निवासी दुर्गा नगर, पालदा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला लता कीर को काम मांगने के बहाने फरियादी के घर भेजा था, जिसने रैकी कर घर में रखी नकदी की जानकारी दी. इसके बाद सभी ने योजना बनाकर चोरी को अंजाम दिया. चोरी के बाद रुपए को आपस में बांटा

Next Post

अम्बेडकर प्रतिमा विरोधियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया, पुलिस सतर्क

Sat Jun 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति स्थापना में मध्य प्रदेश सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ अम्बेडकर प्रतिमा के विरोधियों ने आज ग्वालियर आगमन पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की है। प्रतिमा विरोधियों ने फूलबाग पर सीएम को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है। […]

You May Like