तेज रफ्तार ट्रेलर ने 14 गोवंशों को कुचला, 11 की मौके पर दर्दनाक मौत

रीवा: शुक्रवार की भोर लगभग 5 बजे कलवारी-भदवल चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर उस समय हाहाकार मच गया, जब एक तेज़ रफ्तार भारी ट्रेलर ने सड़क किनारे बैठीं 14 गायों और बैलों को बेरहमी से रौंद डाला।

इस दर्दनाक हादसे में 11 गोवंशों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने मौके पर राजस्व पुलिस और पशुपालन विभाग के अधिकारी पहुंचे और घायल गाय का उपचार किया जा रहा है साथ ही मृत गाय को समीप के तलाब मे दफनाया गया है।

Next Post

दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की शाम की फ्लाइट 15 जुलाई तक रद्द

Fri Jun 27 , 2025
इंदौर: एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली रूट पर चलने वाली फ्लाइट संख्या एआई 803 और एआई 804 को 15 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एआई 803 फ्लाइट शाम 6:40 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरती थी, जबकि एआई 804 रात 10:25 बजे इंदौर […]

You May Like