
शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में स्थित सूखा गांव में बिजली का काम करते समय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय दीपक कोल के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब दीपक अपने घर में लाइट की फिटिंग कर रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक एक मेहनती युवक था। वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
