रुपया 74 पैसे मजबूत

मुंबई, 25 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते की घोषणा के बाद दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुक़ाबले डॉलर के लुढ़कने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 74 पैसे मजबूत होकर 86.05 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

 

कारोबार की शुरुआत में रुपया 72 पैसे की बढ़त के साथ 86.07 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली की बदौलत 85.92 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 86.27 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 86.79 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 74 पैसे मजबूत होकर 86.05 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

गुजरात में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम शुरू

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता)सरकार ने डिजिटल भारत निधि के माध्यम से आज संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (एबीपी) के तहत गुजरात सरकार, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और गुजरात फाइबर ग्रिड नेटवर्क लिमिटेड (जीएफजीएनएल) के साथ एक चतुर्भुज समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे राज्य में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम शुरू करने का […]

You May Like