अभद्रता और अवैध वसूली: ASI लाइन अटैच, CSP करेंगे जांच

सतना . नशे में धुत्त एएसआई ने न सिर्फ ट्रक चालकों से अवैध वसूली का प्रयास किया बल्कि गाली-गलौच और अभद्रता भी की. घटना के वाइरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एएसपी द्वारा न सिर्फ एएसआई को लाइन अटैच कर दिया बल्कि मामले की जांच सीएसपी को सौंप दी गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाने में बतौर एएसआई पदस्थ गणेश रावत शनिवार की देर रात कथित तौर पर माधवगढ़ प्वाइंट पर ड्यूटी करने के लिए गए थे. लेकिन ड्यूटी के दौरान एएसआई ने मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाले ट्रकों को रोककर उनके चालकों से अवैध वसूली शुरु कर दी. अवैध वसूली के दौरान वे ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौच और अभद्रता भी कर रहे थे. इसी कड़ी में जब वहां से गुजर रहे एक ट्रक को एएसआई ने रोका तो चालक ने बताया कि वैध कागज लेकर वे सामान ले जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी एएसआई गाली-गलौच करते हुए ट्रक चालक को नीचे उतरने के दबाव बनाते रहे. एएसआई की हरकत को देखते हुए ट्रक चालक ने वीडियो बना लिया. इतना ही नहीं बल्कि नशे में धुत्त एएसआई ने गाली-गलौच करते हुए थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना जारी रखा. एएसआई का कहना था कि कोई भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इस मामले पर माधवगढ़ के स्थानीय रहवासियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एएसआई रात भर ऐसे ही नशे में रहते हैं और सडक़ पर खड़े होकर आने-जाने वालों से अवैध वसूली करते हैं.

Next Post

डॉ मुखर्जी बलिदान दिवस: BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद और संकल्प का स्मरण

Mon Jun 23 , 2025
भोपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व संगठन महामंत्री हितानंद सहित कई पदाधिकारियों ने भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी […]

You May Like