मणिपुर में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 100 के पार

इंफाल, (वार्ता) मणिपुर में शनिवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आये, जिसके बाद इसके सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी।

इनमें से ज्यादातर मामले इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में केंद्रित हैं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जो लोग इस वायरस से ग्रसित पाये गये हैं, उनमें से 98 होम आइसोलेशन में हैं और अब तक इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर मामले राज्य से बाहर यात्रा करने वाले लोगों से संबंधित नहीं हैं और इसलिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रचलित वंश जेएन1, एक्सएफजी और एलएफ 7.9 हैं। ये वेरिएंट बुखार, खांसी, गले में खराश के साथ हल्की बीमारी का कारण बनते हैं, जो आमतौर पर अपने आप कम हो जाता है।

कोरोना को लेकर सभी जिला अस्पतालों ने तैयारी अभ्यास आयोजित किया है और कोविड मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

Next Post

मासनिक रूप से बीमार जगन को है योग करने की जरूरतः सुभाष

Sun Jun 22 , 2025
काकीनाडा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के श्रम मंत्री वासमसेट्टी सुभाष ने वाईएसआरसीपी के नेता जगनमोहन रेड्डी को मानसिक रूप से बीमार बताया है और कहा है कि उन्हें योगाभ्यास की सख्त जरूरत है। श्री सुभाष ने शनिवार को रामचंद्रपुरम स्थित अपने कैंप कार्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि श्री जगन अपने […]

You May Like