5 घंटे तक 40 डिग्री से ज्यादा रहा शहर का तापमान

42 पर पहुंचा दिन का पारा

ग्वालियर। एक बार फिर से ग्वालियर में दिन का तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले लगातार चार दिनों तक दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही बना हुआ था लेकिन सोमवार को अचानक बीते दिन रविवार की अपेक्षा 2.9 अंक बढ़कर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।खास बात है कि लगभग 5 घंटे तक 40 डिग्री से ऊपर तापमान बना रहा। वही दोपहर के तीन और 3:30 के बीच 42 डिग्री भी पहुंच गया। हैरान करने वाली बात है कि सोमवार को भी आसमान पर हल्के बादल देखे गए और हवाएं भी शांत रही फिर भी दिन का पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम शुष्क ही रहेगा बल्कि तापमान और ऊपर जाने की संभावना है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन रविवार को अधिकतम तापमान 39 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस माइंस में आंका गया था ।जबकि सोमवार को 2.9 अंक बढ़कर 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ ।यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक आंका गया इसी तरह बीते दिन रविवार को न्यूनतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।लेकिन सोमवार को 1.6 अंक घटकर न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस माइनस में आका गया। सोमवार को सुबह की आद्रता 53 प्रतिशत आंकी गई तथा शाम की आद्रता 35 फीसदी दर्ज की गई।

 

*सुबह से ही तेज धूप, शाम को राहत*

 

ग्वालियर में भीषण गर्मी का प्रकोप जोरो पर है. सुबह से ही आसमान से आग बरसाती हुई प्रतीत हो रही थी। सोमवार को सुबह 11:30 बजे दिन का तापमान 38 तो 2:30 बजे दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं साढे पांच बजे 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरे 5 घंटे तक दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा इस दौरान धरती गर्म तवा के समान तपती हुई प्रतीत हुई तो वहीं आसमान से आग बरसने का एहसास हुआ।

*नौतपा से पहले 45 से ऊपर पारा पहुंचने की संभावना*

उल्लेखनीय कि इस महीने में 25 मई से नोतपा प्रारंभ होंगे ,लेकिन इस साल नौतपा से पहले ही अधिकतम तापमान 45 से ऊपर पहुंचने की संभावना है। अभी तक तो बीते वर्षों की अपेक्षा मौसम सामान बना हुआ है। लेकिन 15 मई के बाद रात और दिन दोनों तापमान सामान्य से ऊपर होने के साथ-साथ झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलने की भी संभावना है।

Next Post

सेंट्रल जेल मेंं भिड़े गैंगस्टर, एक कैदी घायल

Mon May 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वर्चस्व की लड़ाई में गैंगवार से मचा हडक़ंप   जबलपुर। गैंगस्टरों में वर्चस्व की लड़ाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार जबलपुर (सेंट्रल जेल) तक जा पहुंंची है। सोमवार को जेल में सजा काट रहे शहर के […]

You May Like

मनोरंजन