प्रभास की ‘द राजा साब’ के लिए बना 41,256 स्क्वायर फीट का हवेली सेट

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए 41,256 स्क्वायर फीट का हवेली सेट बनाया गया है।

रिबेल स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब का भूतिया हवेली सेट, 41,256 स्क्वायर फीट में बना है।इस भव्य हवेली को जाने-माने आर्ट डायरेक्टर राजीवन नांबियार ने डिजाइन किया है।

राजीवन ने कहा, हमने बस डरावना दिखाने के लिए सेट नहीं बनाया। हमने ऐसा कुछ रचा जो महसूस हो सके। हम चाहते थे कि जो भी इसमें कदम रखे, वो उसी पल इसकी गिरफ्त में आ जाए।”

मारुति, जो अपने यूनीक हॉरर-फैंटेसी टच के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने स्केल और इमोशन को मिलाकर एक ऐसा अनुभव रचा है जो स्क्रीन पर नहीं, सीधे नसों में दौड़ता है।यहाँ हर पत्थर, हर परछाईं, हर दीवार का शेड सब कुछ खास तौर पर इस अनुभव को गहरा बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहां तक कि फर्श तक डर पैदा करता है।

‘द राजा साब’, पीपुल मीडिया फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत और विस्वा प्रसाद द्वारा निर्मित है। यह फिल्म पांच दिसंबर 2025 को पांच भाषा तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म का संगीत थमन एस का है।

Next Post

पिता के दमदार किरदार को मिलती है सराहना

Mon Jun 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में पिता के किरदार को प्रभावशाली ढंग से कम ही पेश किया है लेकिन जब-जब पिता का दमदार किरदार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आया है उसे दर्शकों की सराहना मिली है। पिता के प्रति भावनाओं को दर्शाने के लिए अमेरिका समेत विश्व […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।