
खरगोन। जून माह दिनोंदिन गर्मी, उमस, लू के मामले में सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। दिन में सूर्यदेवता अपने तीखे तेवर दिखाते हुए आग उगल रहे है, तो वही दिन ढलते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। मौसम का यह बदला मिजाज राहत के बजाय परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। सूरज की तीखी तपन से दिन में बेहाल रहने वाले लोग शाम होते ही तेज हवाओं के साथ हो रही कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर थमते ही उमस से बेचैन हो रहे है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
ऐसा ही नजारा शनिवार को भी देखने को मिला। मौसम के बार.बार बदलने से बिजली की लुकाछिपी भी जारी है। शाम के समय तूफानी हवाओं से रोजाना किसी न किसी इलाके में बिजली सप्लाय बाधित हो रही है।
