
जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। आंधी चलने के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। हालांकि भीषण गर्मी का दौर जारी है, सुबह से ही सूर्य देव तमतमाएं हुए हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में जबलपुर जिले में 14-16 जून को कुछ क्षेत्रों में आँधी के साथ हल्की वर्षा 11-14 मिमी की संभावना है।
17 जून की शाम से 18 जून में भारी वर्षा (70-80 मिमी) की संभावना है। दिन एवं रात के तापमान में गिरावट एवं नमी में बढ़ोतरी होगी। 20-26 जून में पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।
