अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रुपाणी की मृत्यु

अहमदाबाद, 12 जून (वार्ता) अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मृत्यु हुयी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं गुजरत भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पार्टिल ने श्री रुपाणी के मृत्यु की पुष्टि की है।

श्री रुपाणी एयर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिये उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 230 यात्री, दो पायलट तथा चालाक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में एक यात्री जीवित बचा है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Next Post

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया शिवराज ने

Thu Jun 12 , 2025
सूरत 12 जून (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना से हृदय स्तब्ध है। उन्होंने कहा, “मन दुख से भरा है। […]

You May Like