शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद, पति ने पत्नी को मारकर खुद भी खाया जहर हालत गंभीर

सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के गोदवाली में एक दंपति के बीच विवाद हुआ जिसमें पत्नी की जान चली गई, वहीं उसे मारकर पति ने खुद भी कीटनाशक खा लिया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। इस घटना की विवेचना में लगे निरीक्षक राकेश साहू ने बताया देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा की पति ने अपनी पत्नी बिट्टन बसोर को पीट-पीट कर मार डाला, वहीं घटना के बाद उसने खुद भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इधर घटना की सूचना लगते ही अल सुबह बरगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पति लाले बसोर की हालत नाजुक देख पुलिस ने उसे इलाज हेतु ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

देश मे कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 6491 तक पहुंची

Mon Jun 9 , 2025
09 जून (वार्ता) देशभर में कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार सुबह तक 6491 पहुंच गयी और राहत की बता यह है कि इसके संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक 358 […]

You May Like