इरानी और पाओलिनी तथा ग्रैनोलर्स और जेबालोस की जोड़ी ने जीते फ्रेंच ओपन युगल के खिताब

पेरिस (वार्ता) इटली की सारा इरानी और स्पेन की जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी ने महिला वर्ग में तथा स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन युगल के खिताब अपने नाम किये।

आज यहां खेले गये रोलैंड गैरोस के आखिरी महिला मैच में महिला वर्ग के फाइनल में मुकाबले में सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और सर्बियाई अलेक्जेंड्रा क्रुनिक की जोड़ी को हराकर महिला युगल का खिताब जीता।

दूसरी वरीयता प्राप्त सारा इरानी और पाओलिनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक की गैर-वरीयता प्राप्त सर्बिया की जोड़ी को दो घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर महिला युगल खिताब अपने नाम किया।

यह इरानी का अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब और दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।

वही पुरुष युगल वर्ग में शनिवार रात खेले गये मुकाबले में मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

पाँचवीं वरीयता प्राप्त ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के सैलिसबरी और नील स्कूप्स्की की जोड़ी को 6-0, 6-7(5), 7-5 से हराकर रोलांड गैरोस का खिताब जीता।

मैच के बाद जेबालोस ने कहा, “यह एक अनोखी खुशी है। जब से मैं बच्चा था, मैंने रोलांड गैरोस जीतने का सपना देखा था और आज हमने कई मौकों के बाद आखिरकार इसे हासिल कर लिया।”

Next Post

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया

Mon Jun 9 , 2025
एंटवर्प, (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को बेल्जियम के खिलाफ शानदार जीत के साथ यूरोप दौरे की शुरुआत की। आज यहां एंटवर्प में हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विलरिजके प्लीन में खेले गये मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 3-2 […]

You May Like