ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला आज 29 मार्च से शुरू हो रहा है। शाम 5:30 बजे मेले का उद्घाटन होगा और यह 31 मार्च तक चलेगा। मेले में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशिक्षित कर्मचारी इनके उपयोग का डेमो देंगे।
विशेषज्ञ नागरिकों को अग्निशमन यंत्र चलाने और आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाएंगे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज रविवार को दोपहर में मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर के सूर्य नमस्कार चौराहे के पास स्थित दस्ताकारी हाट बाजार में आयोजित हो रहा है। मेले में ग्वालियर सहित अन्य शहरों से अग्नि सुरक्षा उपकरण विक्रेता और विशेषज्ञ बुलाए गए हैं।
