जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत गढ़ा रेल्वे स्टेशन के सामने जंक्शन ढाबा के बाहर बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि मोहित चौधरी 22 वर्ष निवासी अंधमूक वाईपास के पास ग्राम कुंगवा थाना संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गढ़ा रेल्वे स्टेशन के सामने जंक्शन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है।
बीती रात ढाबा में खाना बनाने का काम कर रहा था, छोले फुलाने के लिये किचिन से बाहर आया, वहां ढाबा का कर्मचारी शिवम गुप्ता निवासी दशमेश द्वार गुरूद्वारा के पास थाना मदनमहल के साथ खड़ा था, उसी समय बाहर से तुषार उर्फ गुल्लू सोनी निवासी सूपाताल का अपने 2 साथियों के साथ ढाबा में आया और उससे बोला कि तुझसे बात करना है बाहर चल।
ऐसा कहते हुये ढाबा से बाहर चला गया, वह अपने साथी शिवम गुप्ता के साथ बात करने ढाबा के बाहर आया तो तुषार उर्फ गुल्लू सोनी उससे बोला की तू मेरी पत्नी से बात करता है, आज तुझे जान से खत्म कर देता हूॅ, कहते हुये गुल्लू ने पिस्टल निकाल लिया और गुल्लू एवं गुल्लू के दोनों साथी उसके साथ गाली गलोज करते हुये मारने दौड़े तो वह ढाबा की तरफ वापस दौड़ते हुये अपने बचाव में पत्थर उठाकर फैंका।
तभी तुषार उर्फ गुल्लू सोनी ने जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया जो गोली उसे न लगकर उसके बगल में खड़े शिवम उर्फ नाटी गुप्ता को वायें भुजा पर लगी। गोली लगने से शिवम गुप्ता वहीं पर गिर गया तो तीनों स्कूटी से भाग गये। शिवम गुप्ता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
