युवकों पर लाठी-डंडे बरसाने वाले 7 गिरफ्तार, अन्य बदमाशों की तलाश जारी

भोपाल। शाहपुरा थाना पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. क्षेत्र में चार युवकों की लाठी-डंडे से हमला करते हुए पिटाई करने वाले अन्य बदमाशों की तलाश अभी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. हमले में घायल युवकों को इलाज कराया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की. इस घटना का फुटेज भी सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार वाइसरॉय कॉलोनी में शुक्रवार को देर रात को रहवासी युवकों पर हमला हुआ. हमलावरों ने शेखर, आकाश, विशाल और नवल को घेरते हुए लाठी डंडे से पिटाई की, जिन युवकों पर हमला किया गया वह सभी दोस्त हैं. चारों दोस्तों की कार इसी रात को कुछ घंटे पहले अरेरा हिल्स में एक कार से टकरा गई थी. कारों की टक्कर होने से दोनों पक्षों की तरफ से गाली-गलौच हुई. राहगीरों ने मामले को शांत कराया. इसके बाद चारों लड़के अपनी कार से कालोनी में पहुंचे ही थे, तभी पीछ से दूसरे पक्ष के लोग भी कार सहित अन्य साधनों से 20 की संख्या में आ गए. युवकों को घरते हुए बदमाशों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सब रिकार्ड हो गया. घायल युवकों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए, पुलिस में शिकायत की. शाहपुरा थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, उनकी तलाश करते हुए गिरफ्तार किया है.

Next Post

36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त, 27,800 रोजगार होंगे सृजित

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनेक क्षेत्रों में निवेश की विद्यमान संभावनाओं को साकार करने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश की प्रोत्साहनकारी निवेश नीतियों से निरंतर निवेश आ रहा है। आज सभी के संयुक्त प्रयासों से अपने प्रदेश के साथ संपूर्ण देश की […]

You May Like