इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के लवकुश चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 24 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान रानू पिता पुरुषोत्तम पाटीदार, निवासी काशीपुरी सुखलिया के रूप में हुई है.
रानू को ट्रक नम्बर एमपी 09 डीएच 7735 ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई. बाणगंगा पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है, पुलिस मामले में जांच कर रही है.
