मुख्यमंत्री आज ट्रांजिट विजिट पर आएंगे डुमना

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार 4 जून को ट्रांजिट विजिट पर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव का बुधवार को दोपहर 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया जिले के पाली प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री जिले के पाली और मनगवां में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा शाम 5.45 बजे मनगवां से हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे रीवा विमानतल पहुँचेंगे और दस मिनट बाद वहाँ से वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

मंत्री पटेल पहुंचे शहर, मुख्यमंत्री के साथ जाएंगे पाली
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार 4 जून की दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया जिले के पाली प्रस्थान करेंगे। श्री पटेल पाली में मुख्यमंत्री के साथ पैसा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के जागरूकता सम्मेलन में तथा उमरिया जिले के ही मनगवां में महिला स्व-सहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन एवं विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल मनगवां से मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा और रीवा से शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का मंगलवार रात 11.30 बजे नर्मदापुरम जिले के ग्राम आमादेह से कार द्वारा जबलपुर आगमन हुआ।

Next Post

सेक्स रैकेट चलाने वाला भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष गया जेल

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व अतिथि होटल संचालक अतुल चौरसिया की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। जबकि असम की युवती को देह […]

You May Like