बिना रौद्र रूप दिखाए समाप्त हो गई रोहिणी

शाजापुर।सोमवार को रोहिणी (नवतपा) का अंतिम दिन था और इस दिन भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अंतिम दिन भी रोहिणी गल गई. हालांकि बारिश ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई. इस पूरे माह नगर में बादलों का डेरा रहा. साथ ही बारिश का दौर भी जारी रहा, जिसके कारण इस वर्ष मई माह इस वर्ष गर्म रहने के बजाए ठंडा रहा और लोगों को राहत मिली.

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बारिश ज्यादा होने की संभावना थी, लेकिन हवाओं की वजह से बारिश नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि रात में भी बारिश की संभावना तो है, लेकिन ज्यादा आसार नहीं है. धनोतिया ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि मानसूनी बारिश भी 25 जून तक संभव है. फिलहाल मानसून अभी आंध्रप्रदेश भी नहीं पहुंचा है.

Next Post

दशोरा नागर समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया

Mon Jun 2 , 2025
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वर्चुअल माध्यम से दशोरा नागर समाज की मां कुलदेवी एवं भगवान हाटकेश्वर के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दशोरा समाज प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी के दिन शिवना नदी में विराजित मां कुलदेवी की पूजन अर्चन करता है। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, उल्लास वैद्य, […]

You May Like

मनोरंजन