रुपया 16 पैसे मजबूत

मुंबई, 02 जून (वार्ता) अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 85.40 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.56 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया एक पैसे बढ़कर 85.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। वहीं, आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से यह 85.31 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 85.56 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 16 पैसे मजबूत होकर 85.40 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

नीट - पीजी 2025 की परीक्षा स्थगित

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने कहा है कि 15 जून को आयोजित होने वाली नीट-पीजी 2025 को स्थगित कर दिया गया है और संशोधित तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। बोर्ड ने सोमवार को यहां जारी एक नोटिस में बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के […]

You May Like