इंदौर: इंदौर से नवविवाहित जोड़ा दीक्षा और विक्रम चौहान हनीमून के लिए शिलांग गए थे, लेकिन अब तक वे लापता है. 11 मई को विवाह के बाद दोनों शिलांग पहुंचे थे, जहां कुछ समय बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया. खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन में लगातार बाधा आ रही है.
परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया. अब परिवार खुद ड्रोन की मदद से खोजबीन में जुटा है. अर्पित चौहान ने कहा, हर मिनट भारी है, हम हर हाल में अपने बच्चों को ढूंढ निकालना चाहते हैं.
मामला सामने आने के बाद इंदौर सांसद ने डीजीपी से मुलाकात की और गृह मंत्री अमित शाह भी मेघालय के मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं। अब तक कोई मोबाइल लोकेशन या सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है. पूरा इंदौर इस जोड़े की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है.
