आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 29 मई 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
———————————————————–
पंचांग 29 मई 2025:-
रा.मि. 08 संवत् 2082 ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया गुरूवासरे रात 2/34, आद्र्रा नक्षत्रे रात 2/9, शूल योगे रात 7/9, तैतिल करणे सू.उ. 5/17 सू.अ. 6/43, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————–
आज का भविष्य- गुरूवार 29 मई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, मिलनसार, होगा, यदि मीन हुई तो सुन्दर, एवं व्यक्तित्व मधुर होगा, चालाकी का अभाव रहेगा, किसी भी कार्य को सूझबूझ और विवेक से करेगा, न्यायप्रिय और माता पिता का भक्त होगा.
———————————————————–
मेष- कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये, मान सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, नया खर्च सामने आयेगा.
वृषभ- धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं, आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा.
मिथुन- भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी, यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी बांछनीय है.
कर्क- तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है, व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन दुखी होगा.
सिंह- निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी होगी, नई जबावदारी संभावलना पड़ेगी, साहसक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा.
कन्या- बदले माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा, वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी.
तुला- दुविधा को छोडक़र काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति होगीं
वृश्चिक- भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा, लेखन, अध्ययन, में सफलता मिलेगी, राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी.
धनु- जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्या बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
मकर- अनुभवी लोगों का साथ केरियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी.
कुम्भ- धार्मिक गतिविधियों में रूझान बढेगी, दान धर्म में धन खर्च होगा, पुवृश्चिक योजनायें फलीभूल होंगी, लाभदायक अवसर मिलेगा, संतान की चिन्ता दूर होगी.
मीन- कार्यक्षेत्र की उलझनें धीेरे धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे.
———————————————————–
व्यापार भविष्य:
ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से अरहर मॅूग, मोठ, जौ, उडद, मं तेजी होगी, बिनौला, घी, तेल, में भी समता रहेगी, रूई, कपास में मंदी का योग है, भाग्यांक 3975 है.
———————————————————–
