सीधी में वूमेन फॉर ट्री पौधरोपण अभियान शुरु 

सीधी।नगरीय क्षेत्र में हरित क्षेत्र का विस्तार पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना पर्यावरण एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करने एवं महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून से 31 अगस्त तक पौधा रोपण अभियान चलाये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। प्रदेश के समस्त निकायों को अभियान पूर्व समस्त तैयारी करते हुए अभियान के दौरान जल संरचनाओं के आसपास कैचमेंट एरिया, हरित क्षेत्र, पार्क, विभिन्न शासकीय संस्थाओं, विद्यालय, महाविद्यालय, जल शोधन संयंत्र के परिसर तथा उपलब्ध रिक्त शासकीय भूमि स्थल चयनित कर/भूमि विवादित न हो इस तथ्य को ध्यान रखते हुए नगरीय निकाय के अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर भूमि चयनित करने एवं चयनित भूमि पर अमृत 2.0 एवं डे एनयूएलएम के कन्वर्जेंस के माध्यम से वूमेन फॉर ट्री पौधारोपण अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत कुल तीन स्थलों का चयन किया गया जिसमें अमहा (खुर्द) तालाब, संजय गांधी परिसर में नवीन पार्क एवं मेघदूत पार्क में पौधरोपण का अभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में स्व सहायता समूहों को 5 जून से होने वाले पौधरोपण के पूर्व साइट विजिट करवाया गया।

Next Post

सेमरिया में गाज गिरने से तीन की मौत

Thu May 29 , 2025
रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में गाज गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर है। यह घटना आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली गिरने से हुई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन