कुंड में डूबने से युवक की मौत

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत बरमान पुलिया के नीचे कुंडा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक कौन है और वह कुंड मेें किन परिस्थितियों मेंं गिरा इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।पुलिस के मुताबिक विश्वनाथ मेहरा 61 वर्ष निवासी बरमान ने सूचना दी कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत जा रहा था.

पुलिया के पास 2-3 लडक़े मिले जो बताये कि कोई गिरा पड़ा है तो उसने देखा एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 25-30 वर्ष पुलिया के नीचे पानी से भरे कुंड में पड़ा है सम्भवत: पानी में गिरने डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक उम्र लगभग 25-30 वर्ष की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

Next Post

आतंकवाद ने तीन दशकों से ज़्यादा समय तक जम्मू-कश्मीर के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को नष्ट किया: उपराज्यपाल

Thu Nov 13 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद तीन दशकों से ज़्यादा समय तक यहां के युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन रहा है तथा इसने उनके सपनों और आकांक्षाओं को नष्ट किया है। श्री सिन्हा ने इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी […]

You May Like