छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो नए मामले

रायपुर 27 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

जानकारी के अनुसार रायपुर में अवंति विहार इलाके की रहने वाली लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वैसे जांच में महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाईं गई है, जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज एमएमआई नारायणा अस्पताल में जारी है।

दुर्ग जिले में भी एक नया कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से आग्रह है कि वे सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ वाले इलाके में मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Next Post

महाराष्ट्र के बीड में ट्रक की टक्कर से छह लोगों की मौत

Tue May 27 , 2025
बीड, 27 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार देर रात धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर पर फंसी यात्री वाहन को हटाने के प्रयास में जुटे बचावकर्मियों के एक समूह को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और अन्य […]

You May Like