सलकनपुर के पास कार का टायर फटा, इंदौर के चार लोग घायल

इटारसी। सलकनपुर के पास एक शादी समारोह से लौटते वक्त इंदौर के एक परिवार की कार का टायर फटा और कार डिवाइडर से टकरा गयी। घटना में कार सवार चार लोगों को चोटें आयी हैं, उनका उपचार नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम में किया जा रहा है।

अस्पताल के प्रबंधक मनोज सारन ने बताया कि डोलरिया के पास कार का टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई और कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका नर्मदा अपना अस्पताल में इलाज जारी है। इंदौर निवासी परिवार शादी में सलकनपुर के पास आए थे, लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

घटना में सुरक्षा कटारे पति राजेश कटारे 40 वर्ष निवासी मयूर नगर इंदौर, गरिमा कटारे पिता राजेश कटारे उम्र 15 वर्ष, राजेश कटारे 46 वर्ष, 4 वंश कटारे पिता राजेश कटारे 15, वर्ष सभी निवासी मूसाखेड़ी इंदौर का उपचार चल रहा है। आईसीयू में डॉक्टर बृजेश डॉ. अखिल चौहान ऑर्थो एवं डॉ नरेंद्र परिहार द्वारा इलाज किया जा रहा है एवं ओटी स्टाफ राजेश रघुवंशी नवनीत मीणा, योगेश यादव सहयोग कर रहे हैं।

Next Post

RKMP-अधारताल एक्सप्रेस में SL के दो और 3 AC का एक कोच बढ़ा

Sat May 24 , 2025
इटारसी। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच सहित कुल तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 28 मई […]

You May Like