कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हो सकते हैं

शिवपुरी:विधानसभा चुनाव में शिवपुरी जिले की कोलारस ​विधानसभा​​​​​​ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

इससे पहले बैजनाथ सिंह यादव ने एक पत्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। हालांकि कांग्रेस से इस्तीफा देने पर फिलहाल बैजनाथ सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बैजनाथ सिंह यादव ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी।

Next Post

मोदी जी के साथ चलिए, सब कुछ दूंगा: मुख्यमंत्री

Fri Mar 8 , 2024
सिंगरौली हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाऊंगा: डॉ. मोहन एनसीएल ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री ने विशाल आमसभा को किया संबोधित सिंगरौली :मैं महाकाल की नगरी से आया हूॅ। हमारी संस्कृति पर सरकार बनती है। यह देश भगवान श्री रामजी, श्री कृष्णजी के आधार पर चलता है और हर-हर माहदेव के उद्घोष से […]

You May Like